
रांची :- राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक सिपाही ने कैदी को जमकर पीटा और हाथ भी तोड़ दिया। जिसके बाद जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को टेलीफोन बूथ में जबरन घुसकर वह किसी से बात करने की कोशिश कर रहा था। कैदी ने कहा कि उसे बात करने की जल्दी है। यह देख वहां तैनात सिपाही भड़क उठा। उसने जमकर पिटाई कर दी। उसका हाथ टूट गया। हालांकि, जेल प्रशासन हाथ में लगी चोट को मामूली फ्रैक्चर बता रहा है। फिलहाल, कैदी को जेल के ही अस्पताल में रखकर इलाज किया जा रहा है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश