
रांची:- 2020 कोरोनावायरस गंभीर बीमारी के कारण भारत समेत अन्य राज्यों में लॉगडाउन लगने के बाद रांची डोरंडा के रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट पीस जस्टिस ह्यूमननिटी एंड रिलीफ फंड के सदस्य नवाब चिश्ती के द्वारा शहर में घूम घूम कर राशन घरों में पहुंचाना एवं अस्पतालों में ब्लड की व्यवस्था कराने में अहम योगदान रहा था उसी को देखते हुए झारखंडी एकता संघ मुंबई के द्वारा आज कोरोना वॉरियर्स सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया!
यह सम्मान पत्र झारखंडी एकता संघ मुंबई के केंद्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी जी के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी सा झारखंडी एकता संघ मुंबई के मुख्य संरक्षक आजम अहमद के आवास में बुलाकर यह सम्मान पत्र दिया गया।
आज के सम्मान पत्र देने के दौरान रांची शहर के तमाम समाजिक कार्यकर्ता हाजी इमरान रजा अंसारी, नौशाद अंसारी,डा.एस. ए. राही, जादूगर एम.एस भारती समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर सभी लोगों ने सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती को बधाई दी जिसमें झारखंड प्रदेश भीम आर्मी के उपाध्यक्ष सोशल एक्टिविस्ट डॉ.आरिफ नसीर बट, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता लाडले खान, कांग्रेस के वारिस कुरेशी, शादाब कुरेशी,असगरी अंजुम, कुणाल कांत खुशलाल, बादशाह खान, उर्दू के रांची के नामचीन शायर नसीर अफसर, अंजुमन इस्लामिया के मंजर इमाम ,दानिश रहमानी, फैसल शहजाद, जफर सोनू, आर सैफि, बैरम खान,इरफान खान,नदीम अख्तर, कमरुद्दीन अंसारी, रिजवान आलम,आकिब अंसारी, राहत हुसैन, सुल्तान अहमद,तनवीर आलम,अफजल अली, टकेश्वर बबलू सहित अन्य लोगों ने मुबारकबाद दी।
More Stories
झारखंड में 44 नये कोरोना संक्रमित मिले, 40 डिस्चार्ज
गोलीकांड में घायल युवक की मौत के बाद सड़क जाम
बीजेपी जनमुद्दों को आक्रमक तरीके से सदन में उठाएगी-भानु प्रताप शाही