सीतापुर:- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना रेउसा अंतर्गत ग्राम ताहपुर में शुक्रवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये। इनमें से एक की मृत्यु हो गई और एक अन्य का उपचार रेउसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि थाना रेउसा अंतर्गत ग्राम ताहपुर में मुंशी (30 साल) और नागेश्वर (28 साल) जंगल से लकड़ी लेकर लौटते समय बारिश होने पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गये।
दोनों को अस्पताल ले जाते समय मुंशी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने नागेश्वर को उपचार हेतु सीएससी रेउसा में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहसील प्रशासन को इस संबंध में सूचना दे दी है।