
दुमका:- उपराजधानी दुमका में शहर के बीच बाजार में दिन दहाड़े महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और कारोबारी ’पुष्पा हिम्मतसिंहका’ की गोली मार कर हत्या की घटना के विरोध में आज भी कुछ दुकानें बंद रहीं। हालांकि हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी हिम्मतसिंहका ने कोलकाता के सिटी लेक थाने में आत्मसमर्पण कर दिया हैं। पुलिस ने मामला रॉकी और उसके माता-पिता सहित छह लोगों को इस हत्याकांड का अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है ।
वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस घटना को पुलिस की विफलता करार दिया है। कांग्रेसी के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने दुमका नगर थाना प्रभारी को हटाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए इसके लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव अंजनी शरण ने भी घटना को पुलिस लापरवाही का परिणाम बताते हुए सोशल पुलिसिंग को बढ़ाने की मांग की है।
उधर पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने कहा कि मामले में हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को दुमका पुलिस कोलकाता से ले आयी है और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया गया है।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त