शाह जोधपुर पहुंचे

जोधपुर:- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे पर आज दोपहर जोधपुर पहुंचे।

श्री शाह के जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री शाह ने कतार में खड़े भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ते एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया वहीं श्री शाह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह उनके साथ चल रहे थे।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्री शाह के काफिले आगे रैली के रुप में चलकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा जगह जगह पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रास्ते में चौराहों पर खड़े होकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाएं भी कतार में खड़ी होकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये गये। श्री शाह के जोधपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था और उनमें श्री शाह के स्वागत के लिए होड़ मच गई।

श्री शाह भाजपा की ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद जोधपुर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *