रांची:- झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के तत्वाधान में रोज़गार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को सिलाई केंद्र का उद्घाटन हनुमान नगर, ग्लोबल कोनवेंट स्कूल हेसल, देवी मंडप रातु रोड, राँचीकिया गया।
उद्घाटन झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने विधिवत रूप से किया मौक़े पर प्रदेश एवम जिला प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।
उद्घाटन के मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने महिलाएं समाज की रीढ़ होती है इनकी विकास सही समाज व देश की विकास संभव हो पाएगा। महिलाओं को आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने से हीं मजबूती मिलेगी।
उन्होने कहा कि भारत का संविधान सभी भारतीय महिलाओं की समानता की गारंटी देता है। राज्य द्वारा किसी के साथ लैंगिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। सभी को अवसरों की समानता प्राप्त है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा राजधानी रांची की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रति प्रोफेशनल कांग्रेस शुरुआत से ही कटिबद्ध है और रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगातार कार्य कर रही है।
More Stories
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कोरोना से उपजे हालात पर चर्चा
दिल्ली : तिहाड़ से पैरोल पर छोड़े गये 3400 कैदी अब भी फरार
विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज