
निआमे:- नाइजर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित गोथे डिपार्टमेंट में एक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। इंडिपेंडेंट नेशनल इलेक्ट्रोरल कमीशन (सीईएनआई) के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस वाहन में एक क्षेत्रीय सीईएनआई मिशन के सदस्य सवार थे जो रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए इस क्षेत्र की यात्रा करने वाले थे। उनमें से सात लोगों की विस्फोट में मौत हो गयी।
यह बारूदी सुरंग आतंकवादियों द्वारा बिछाया गया था। पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में अल-कायदा के करीबी आतंकवादी समूह इस्लामिक मगरेब, अंसार दीन और अन्य आतंकवादी संगठन कई वर्षों से भीषण हमले कर रहे हैं।
More Stories
इंडोनेशिया में सोने की खदान धंसने से पांच लाेगों की मौत, 70 से अधिक लापता
बिडेन ने वीजा प्रतिबंध संबंधी ट्रम्प का आदेश किया रद्द
अमेरिका की फेडरल रिजर्व भुगतान प्रणाली व्यवधान के बाद बहाल