
नयी दिल्ली:- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी , दो पुत्र और एक पुत्री है। इक्कीस मार्च 1934 को पंजाब में जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे श्री सिंह राजनीति में आने से पहले पत्रकारिता से जुड़े थे।
उन्होंने अकाली दल की ओर से पहला चुनाव जीता था और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये। श्री सिंह ने आठ बार लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंनें केंद्रीय मंत्री के रूप में गृह, कृषि , रेल और संचार तथा अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों के साथ ही बिहार के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। वह डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।
More Stories
अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से किया पराजित
अगर 5 -10 प्रतिशत भी धोनी की तरह खेल सका तो बहुत खुशी होगी : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
डेफ ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हरियाणा के इस पहलवान को मिलेगा पद्मश्री