चाईबासा:- केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस और सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियानों की रणनीतिक पहलुओं पर विचार विमर्श किया। श्री विजय कुमार ने बाद में मीडिया से कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में और तेजी लायी जाएगी।
केविजय कुमार ने कहा कि कहा कि जिले के पुलिस कप्तान अजय लिण्डा व कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन सिंह काफी बेहतर कार्य कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कैसे करनी है इस पर भी विचार – विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि दो माह पहले जब अया था , तब भी जिले के उपायुक्त से बात हुई थी। यहां सीआरपीएफ और जिला पुलिस का आपसी समन्वय काफी बेहतर है। यहां सभी सुरक्षा एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद हैं। फिर अगले महीने आऊंगा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर के महेश्वर दयाल , पुलिस उप महानिरीक्षक एसटीएफ कुलदीप द्विवेदी , पुलिस उप महानिरीक्षक डीपी बनर्जी भी उपस्थित थे। दौरे के क्रम में वरीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने मंगलवार को सीआरपीएफ 60 बटालियन के सोनुआ कैंप का निरिक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान राजीव रंजन सिंह , पुलिस उप महानिरीक्षक ब्त्च्थ् हनुमंत सिंह रावत , पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा , सीआरपीएफ -60 बटालियन के कमांडेंट आननद जेराई , चक्रधरपीर एसडीपीओ नाथू सिंह मीना , धरपुर अनुमंडलाधिकारी अभिजीत सिन्हा एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बाद में के विजय कुमार के द्वारा चाईबासा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों एवं नक्सल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गयी।
More Stories
शहर काजी से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
“रोको-टोको” कार्यक्रम के तहत चला सघन वाहन जांच अभियान
नवनिर्मित कूप धंसने से पांच मजदूर दबे, एक की मौत