रांची:- रांची जिला योजना कार्यकारिणी समिति रांची की बैठक उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला योजना कार्यकारिणी समिति रांची की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-2019 और 2019-20 में जिला योजना अनाबद्ध निधि से स्वीकृत-क्रियान्वित योजनाओं की एजेंसीवार समीक्षा की गई।
जिला योजनाबद्ध निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न प्रक्षेत्र जैसे स्थानीय विकास, पीसीसी पथ, कृषि, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, आजीविका इत्यादि योजनाओं का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची, जिला योजना पदाधिकारी रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, रांची पूर्वी एवं पश्चिमी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला अभियंता, जिला परिषद, रांची, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी-1 रांची उपस्थित थे।
More Stories
झारखंड में तलाशी अभियान के दौरान ब्लास्ट, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
बजट में कोई विजन और प्रतिबद्धता नहीं, दिशाहीन है बजट- सुदेश कुमार महतो
मंडल रेल प्रबंधक ने अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन