
बिहार:- बिहार में कल अंतिम चरण के लिए मतदान होने वाला है। मतदान से पहले गुरुवार देर रात बदमाशों ने सहरसा में सरपंच लक्ष्मीन मिस्त्रीक को गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार सहरसा जिले के डरहार ओपी के नवहट्टा थाना क्षेत्र के रामजी टोला साहपुर में इस वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे सरपंच लक्ष्मीव मिस्त्रीस को गोली से भून कर हत्या कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं सरपंच लक्ष्मीं मिस्त्रीभ के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि मिस्त्री को जान का खतरा होने के बावजूद सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि सरपंच ने कई बार प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। जहां दरभंगा जिले में गुरुवार देर रात हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में चिंटू सिंह को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना जैसे ही प्रत्याशी के समर्थकों को मिली तो गुस्सा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे पहले भी बिहार के अन्य जिलों में प्रत्याशियों पर जानलेवा हमले हो चुके है। कुछ दिनों पहले ही सीवान में पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लुरल्स पार्टी के प्रत्याशी डॉ.रामेश्वर सिंह पर सदर अस्पताल के पास किसी ने हमला कर दिया। उन पर स्याही भी फेंकी गई। एक आंख में चोट लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं बिहार में कल्यागणपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याहशी सूरज कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। बाइक सवार बदमाश सूरज कुमार को गोली मारकर फरार हो गए।
More Stories
पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बांका में सड़क दुर्घटना में चार महिला की मौत
औरंगाबाद में किसान की हत्या