मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर की उपलब्धता एवम सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाने का दिया निर्देश
मेदिनीनगर:- कोविड-19 संक्रमण को जिले में फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसी कड़ी में आज दिनांक 6 अप्रैल 2021 को सदर एसडीओ राजेश कुमार साह ने विभिन्न मॉल का किया औचक निरीक्षण।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी मॉल एवम दुकानों में बिना मास्क के लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉल प्रबंधन किसी भी सूरत में लोगों को बिना मास्क के अंदर जाने से रोकें। इसके अलावा उन्होंने मॉल के बाहर सैनिटाइजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉल एवम दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्होंने मॉल संचालकों को “नो मास्क-नो मास्क-नो एंट्री“ के स्लोगन का पंपलेट लगाने का निर्देश दिया।
इस संबंध में सदर एसडीओ के द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में आमजनों को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से वृहद अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉल एवम दुकान में सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का अनुपालन अगर नही हुआ तो नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
भाजपा ने राजनीति को समाजसेवा नहीं, व्यापार बना लिया है : हेमंत सोरेन
ट्रैक्टर से गिरने से महिला की मौत
दो देशी राइफल व कारतूस जब्त