
आरा:- आज दिनांक 04.01.2021 को सदर हॉस्पिटल , नेत्र सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार जी ,सविधान शाखा प्रमुख व रोटरी आरा सेंट्रल प्रेसिडेंट इलेक्ट पुनीता सिंह ने महादलितों, वंचितों और लावारिसो की सेवा की प्रतिज्ञा को पुनः चरितार्थ करते हुए नेकी की दीवार का लोकार्पण सदर हॉस्पिटल आरा में किया। इसका उद्घाटन डॉक्टर दीपक और सदर सिविल सर्जन डॉक्टर ललितेश्वर प्रसाद झा के हाथों हुआ। रोटरी आरा सेंट्रल एवं इनरव्हील आरण्य के समरी तत्वाधान में अति संवेदनशील जगहों पर रोटरी आरा सेंट्रल प्रेसिडेंट इलेक्ट पुनीता सिंह के संयोजन में आज तीसरी जगह नेकी की दीवार का लोकार्पण किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य महादलितों, वंचितों और जरूरतमंदों को जरूरत के समय उचित सहयोग देना एवं बुरे समय पर किसी पर आश्रित ना होने देना है।
वही सिविल सर्जन ललितेश्वर जी ने कहा रोटरी आरा सेंट्रल एवं इनरव्हील आरण्य का यह कार्य वाकई सराहनीय है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा वंचित और जरूरतमंद लोग आते हैं। साथ ही सदर प्रबंधक कौशल दुबे जी ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए सौभाग्य और वाकई प्रेरणा स्रोत हैं। अपने लिए तो हर कोई जीता है किंतु औरों के लिए सोचना परमारथ इस टीम का साधुवाद है और हमारा सहयोग इन्हें हमेशा रहेगा। इस पुण्य कार्य में डॉक्टर नेत्र सर्जन दीपक कुमार जिनके द्वारा उनके माता-पिता सावित्री मोहन अस्थाना एवं आनंद मोहन अस्थाना एवं शशि भूषण सिंह के स्मृति शेष में यह शुभारंभ हुआ। पुनीता सिंह जो डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा, आरा में अंग्रेजी विभाग से है इनका कहना था कि अस्पताल में आने वाला हर व्यक्ति अती परेशान, बदहाल स्थिति में आता है उसे जूते, चप्पल, कपड़े किसी की सुध बुध नहीं रहती उस अवस्था में उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत ऐसी चीजों की पड़ती है जो उन्हें आसानी से इस नेकी की दीवार से उपलब्ध हो सके।
More Stories
राजग सरकार में बिहार में संगठित अपराध का दौर समाप्त : भूपेंद्र
नीतीश ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई
नीतीश ने प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ‘लाइट हाउस’ का किया उद्घाटन