रांची:- सेना में बहाली के लिए मोरहाबादी मैदान में आज सुबह से सेना भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। राज्य के सभी जिलों से आए अभ्यर्थियों का देर रात को ही रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसके बाद आज सुबह की पहली किरण के साथ अलग-अलग टोलियां में बैठाए गए अभ्यर्थियों के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई। सेना के अधिकारियों की देखरेख में युवाओं का दौड़ कराया गया। दौड़ में सफल हो रहे युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में युवक भर्ती स्थल पर पहुंचे हैं। युवा देश सेवा के जज्बे के साथ नौजवान भारतीय सेना में शामिल होने को लेकर खासे उत् साहित दिख रहे हैं। कई युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाकर अपनी दौड़ प्रारंभ की। युवाओं के साथ साथ सेना के अधिकारी भी दौड़ते दिखाई देते हैं। समय और दूरी के आधार पर अलग-अलग चरणों के लिए अलग-अलग टीमों से युवाओं का चयन हो रहा है।
More Stories
राज्य ने खोया जुझारु और व्यवहार कुशल नेता : लंबोदर महतो
उपायुक्त के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में चलाया गया मास्क जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम
कोविड -19 संक्रमण पर अंकुश को लेकर ज़िला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील