
शुक्रवार को शत प्रतिशत सोलर लैंप की हुई बिक्री
समाहरणालय परिसर ब्लाॅक ए में की गयी सेल
प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को लगेगा सेल
एक सोलर लैंप की कीमत 160 रुपये
रांची:- 22 जनवरी 2020 को समाहरणालय परिसर ब्लॉक ए में रांची की रौशनी सोलर लैंप का सेल लगाया गया। सोलर लैंप की खरीदारी में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। अच्छी तादात में लोग सोलर लैंप की खरीदारी करने पहुंचे। सुबह 11ः00 से शाम 4ः00 बजे तक चलने वाले सेल में समय से पहले ही सारे सोलर लैंप की बिक्री हो गयी।
शत प्रतिशत सोलर लैंप की हुई बिक्री
लगाये गये सेल में शत प्रतिशत सोलर लैंप की बिक्री हुई। करीब दो ही घंटे में सारे सोलर लैंप की बिक्री हो गयी। लैंप की खरीदारी में लोगों का उत्साह देखकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी खुश नजर आयीं।
आपको बतायंे कि एक सोलर लैंप की कीमत 160 रुपये रखी गयी है और इसका सेल हर बुधवार और शुक्रवार समाहरणालय ब्लाॅक ए में लगाया जायेगा। रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरु की गयी पहल है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने महिला विधायकों को शुभकामनाएं दी
बीमारी से पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह
शहीद जवान को मुआवजा देने का आग्रह