
10जनवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 17.6डिग्री
रांची:- रांची के मौसम का डिजिटल रिकॉर्ड 1969 से उपलब्ध है और उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड के अनुसार दस जनवरी दो हजार इक्कीस को रांची का सबसे अधिक 17.6 डिग्री सेल्यियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 1969 से उपलब्ध रांची के डिजिटल रिकॉर्ड के अनुसार 51 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ जब जनवरी महीने में रांची का न्यूनतम और अधिकतम तापमान काफी करीब पहुंच गया। वर्ष 2000 केबाद झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ा हैऔर हवा की गति धीमी हुई है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हुई है।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर कम होने के कारण ठंड बढ़ेगी, वहीं सुबह में धुंध और कोहरा का भी असर देखने को मिलेगा।
More Stories
विनियोग विधेयक पारित होने से पहले अनुदान की मांगो पर सहमति जरुरी -सूर्यकांत शुक्ला
कश्मीर की तर्ज पर चतरा में स्ट्रॉबेरी की खेती से किसान ने बदली तकदीर, आत्मनिर्भरता की बने मिसाल
महिला दिवस पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज, छह घायल