रांची:- रांची जिला पुरूष-महिला खो-खो टीम का चयन दिनांक 7 मार्च को लीची बागान प्रांगण , सेक्टर-2,धुर्वा,रांची (जगन्नाथपुर थाना के पीछे) आयोजित किया जाएगा।
इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिले के किसी भी कोटि के उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र और कोई भी क्लब एवं इच्छुक खिलाड़ी पहचान पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। इस खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला खो-खो पुरुष-महिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम खेलगांव, होटवार, रांची में दिनांक 12 से 14 मार्च 2021 तक आयोजित 16 वीं झारखंड राज्य पुरुष-महिला खो-खो प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेंगे। इस खुली चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला खो-खो संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनिल कुमार, संजय कुमार एवं रोहित कुमार सीनियर के पास 6 मार्च तक लीची बागान प्रांगण सेक्टर-2 धुर्वा रांची में प्रति दिन शाम साढ़े तीन बजे से छः बजे तक पंजीयन करा सकते हैं।जिनका पंजीयन नहीं होगा ,उनका चयन जिला खो-खो टीम में नहीं किया जाएगा। दिनांक 4, 5 ,6मार्च को अपराह्न 3.15 से 5.30 बजे तक कोई भी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर नियम की जानकारी ले सकते हैं।
More Stories
एक कि.मी का सफर तय कर वैक्सीन लेने पहुंचे 81 वर्षीय बाबूराम हेम्ब्रम
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त नही
विधानसभा अध्यक्ष ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया