
राँची:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। अपने भावपूर्ण श्रद्धांजलि संदेश में डॉ उराँव ने कहा कि अमर सिंह बहुत ही नेक इंसान थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे ।मेरी कई बार अमर सिंह से मुलाकात हुई और व्यक्तिगत रूप में दिल्ली में उनसे बातचीत के दौरान लोगों के प्रति उनकी चिंता स्पष्ट झलकती थी।उनके निधन से व्यक्तिगत रूप में मुझे गहरा सदमा लगा है,देश ने एक महान नेता खो दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अमर सिंह के निधन पर दुख एवं शोक प्रकट किया है।अपने श्रद्धांजलि संदेश में प्रवक्ताओं ने कहा कि अमर सिंह कुशल व्यक्तित्व के धनी थे ,मृदु भाषी, सरल, सौम्य और सब के दुख सुख के सहयोगी के रुप में जाने जाते थे ।उनके निधन से देश ने एक कर्तव्यनिष्ठ नेता को दिया है उनकी क्षति अपूरणीय है।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना