
रांची:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने झारखंड वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, उन्होंने कहा कि प्रथम आराध्य देव गणपति के आशीर्वाद से राज्य में कीर्ति, वैभव, सुख ,शांति, समृद्धि, संपत्ति, उन्नति, तरक्की होगी। डा उराँव ने गणपति भगवान से कोरोनावायरस समाप्ति के लिए प्रार्थना की है एवं राज्य वासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में रहकर ही प्रथम आराध्य देव की आराधना करें और कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गणेश विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है ,गणेश जी हम सब पर कृपा बरसाए जिससे हमारे जीवन में प्रगति, बुद्धि, विद्या, विवेक, यश, शंति की प्राप्ति हो एवं राज्य दिनों दिन जनता की आशाओं और अपेक्षाओं के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे ।आलोक दूबे ने झारखंड वासियों से आग्रह किया है कि घरों में रहकर ही त्योहार मनायें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा गणेश चतुर्थी एक विशाल महोत्सव के रूप में मनाया जाता है ,लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से हमें घरों में रहकर आराधना करनी है और भगवान से संकट के मुक्ति के लिए प्रार्थना करनी है।डा गुप्ता ने कहा भगवान का आशीर्वाद हमेशा हम लोगों पर बना रहे। हम उस संस्कृति में रहते हैं जहां त्योहारों से हमारा गहरा रिश्ता है।
More Stories
अप्रैल के अंत तक झारखंड में पंचायत चुनाव संभव, झारखंड सरकार ने शुरू की तैयारी
Corona Vaccine पर उड़ाई अफवाह तो खैर नहीं, आपदा अधिनियम के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
विश्व का सबसे बड़ा और सस्ता टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंःजफर इस्लाम