रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के प्रथम राश्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई।
इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद के बहुअयामी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक महान देशभक्त थे। देष सेवा की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी।
डॉ0 उरांव ने कहा कि डा. राजेन्द्र बाबू अपने जीवन काल में दो बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। अपने अध्यक्षीय काल में उन्होनें कांग्रेस की अनेकों उलझी हुई गुथियों को सुलझाया तथा समस्त भारत वर्श में कांग्रेस के प्रति सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित किया। 15 अगस्त 1947 को देष आजाद होने के पश्चात् ‘विधान निमार्ण सभा’ के अध्यक्ष नियुक्त किये गये और उसी विधान के अनुसार 26 जनवरी 1950 को भारत का एक स्वतंत्र प्रजातंत्र राश्ट्र घोशित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केषव महतो कमलेष, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डॉ0राजेष गुप्ता, डॉ एम तौसिफ, गुंजन सिंह, ईष्वर आनन्द, राज किषोर सिंह, अली खान, केसर तौहिद, गिरिडीह जिलाध्यक्ष नरेष वर्मा, सुभम, भानू प्रताप बड़ाईक, चंद्र रष्मि पिंगवा, षाहिद नसीम,अजय कुमार, पावन राय आदि उपस्थित थे।
More Stories
छत्तरपुर प्रखण्ड में बना 2 कंटेन्मेंट जोन
नौडीहा बाजार प्रखण्ड के सरईडीह पँचायत में बना 3 कंटेन्मेंट जोन
बिना मास्क पहने 50 व्यक्तियों को ले जाया गया कोविड सेंसीटाईजेसन कैम्प