रायपुर:- छत्तीगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी अब 14 को राजधानी दौरे पर आएंगी। पहले वे 13 को आने वाली थी। सह प्रभारी नितिन नबीन 13 मार्च को दौरे पर आएंगे। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत नहीं कर पाएंगी। 14 को वे प्रदेश कार्य समिति की बैठक में जरुर शामिल होंगी।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बीजेपी की बड़ी बैठक 13 और 14 मार्च को होने जा रही है। 13 मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें बीते 3 महीने में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा होगी। इतना ही नहीं आगामी रणनीति तय की जाएगी।
इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित सह प्रभारी नितिन नवीन उपस्थित रहेंगे और बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 3:00 से बैठक आयोजित की गई है।
14 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी 3 महीने की रणनीति तय होगी. साथ ही छत्तीसगढ़ में सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी। कई तरह के राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। वहीं मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा होगी।
More Stories
हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की धर्मपत्नी प्रभा शाहदेव का निधन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बन्ना गुप्ता ने चुनावी दौरा को रद्द किया
10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए ज़ूम के माध्यम से स्पेशल क्लास का आयोजन