
रांची:- देश के प्रतिष्ठित संवाद समिति प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, पीटीआई के रांची ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने गुरुवार को अपने आवास सह कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास सह कार्यालय में रहने वाले पीवी रामानुजम ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा, उसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। किन कारणों से पत्रकार ने आत्महत्या की है अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मृतक की पत्नी का बयान लेगी। मृतक के इकलौते पुत्र घटना की सूचना मिलने पर ओड़िशा से रांची आ रहे है।
पीटीआई के पत्रकार पीवी रामानुजम करीब दो दशक से रांची में कार्यरत थे और वे रांची के राजभवन के निकट स्थित सरकारी र्क्वाटर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, इसी भवन से रांची स्थित पीटीआई का कार्याल य भी संचालित होता था। इस घटना से उन्हें जानने वाले सभी लोग स्तब्ध है और मीडिया जगत में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए पीवी रामानुजम का यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्रकारिता से कई पत्रकारों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ हैं। भगवान उन्हें दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सांसद संजय सेठ में बनहोरा और आईआईटी में बन रहे जल मीनार का निरीक्षण किया
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्द्धन को सुदृढ़ करने की दिलायी शपथ