रांची:- झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में अपराह्न 03 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के रिसर्च कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार को केबीसी तक पहुंचने एवं अमिताभ बच्चन जी के साथ कौन बनेगा करोड़पति गेम खेले जाने पर उनका पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश महतो, सुरेंद्र सिंह, अमिताभ रंजन, राकेश सिन्हा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस रिसर्च कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति खेलकर झारखंड का नाम देश में ऊंचा किया है। प्रोफेशनल कांग्रेस इस कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देती है। उन्होंने कहा कि अच्छे शब्द, सोच एवं दिमाग से पुरी दुनिया जीता जा सकता है। यह एयरफोर्स के सेवानिवृत व प्रोफेशनल कांग्रेस के रिसर्च कोर्डिनेटर विनोद कुमार ने साबित कर दिया है।
इस मौके पर एयरफोर्स के सेवानिवृत व प्रोफेशनल कांग्रेस के रिसर्च कोर्डिनेटर विनोद कुमार ने कहा कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जी के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हुआ है। मैं अपने सभी सहयोग ग्रुपस, पार्टी सहयोगियों एवं दोस्तों को इसके लिए स्पेशल थैंक्स कहना चाहता हूं।
इस मौके पर मुख्य रूप रांची चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, सचिव कोमल कृति, अभिनव बख्शी, जेनेट एंड्रो, सत्येन्द्र सहाय, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, गोपाल पांडेय, अमरजीत सिंह,गौरव अनांद, राजीव चैरसिया, नौशाद प्रवीण, सोनू सिंह, सुरज कुमार, पुनित कुमार, मो इरफान, संतोष शाह आदि ने शुभकामना दी है।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना