
टोक्यो:- जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा जापान के और भी प्रांतों में कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए आपातकाल लगा सकते हैं। श्री सुगा ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारियों से कहा कि टोक्यो में शुक्रवार से लगने वाले आपातकाल के साथ वह चीबा, कंगावा और साइतामा को भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम के तीन प्रांतों में आपातकाल लगाने पर फैसला लेंगे। सरकार ने सूत्रों ने बताया कि आइची और गिफु प्रांत में भी गर्वनरों की अपील के बाद आपातकाल बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि श्री सुगा बुधवार को इन पांच प्रातों में आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं।
More Stories
जैव सुरक्षित वातावरण में रहकर क्रिकेट खेलना खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती: डु प्लेसिस
खेल प्रेमियों में शोक की लहर, आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टॉरेंस का निधन
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर स्वान बोले- भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है ये गेंदबाज