
रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन आज झारखंड प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में कुल 70 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में लगभग 15000लोगो को चिकित्सकीय सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई गई।स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में पार्टी पदाधिकारी ,सांसद विधायकगण,जनप्रतिनिधियों , कार्यकर्त्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया।
रांची ग्रामीण जिलांतर्गत रातु प्रखंड के तिलता गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भाजपा के कार्यकर्ता समाज सेवा केलिए तत्पर रहने वाले कार्यकर्ता है। भाजपा की राजनीति सत्ता केलिए नही बल्कि समाज परिवर्तन केलिए है। पार्टी अंत्योदय केलिए समर्पित एवम संकल्पित है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज प्रदेश के साथ सम्पूर्ण देश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य से जुड़े है।
श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी जी ने सेवा ही संगठन की धारा को और तेज किया है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नही बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। समाज में इस भाव को मजबूत करने केलिए समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है।