
मुख्यमंत्री जयराम ने फहराया तिरंगा और मार्च पास्ट की सलामी ली
कुल्लू:- ढालपुर के एतिहासिक मैदान ढालपुर में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया व मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी का कुल्लू से गहरा रिश्ता रहा है। उनका सपना था कि लाहौल स्पीति वर्ष में 6 माह शेष भारत से कटा रहता है यह सदैव जुड़ा रहे। उन्होंने इस सपने को पूरा करने के लिए रोहतांग टनल को मंजूरी प्रदान की व अब वो समय दूर नहीं जब वर्ष भर लाहौल में आवाजाही सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने कहा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी टनल का उद्धाटन करेंगे। जयराम ने कहा टनल सामरिक महत्व के अतिरिक्त एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में भी जानी जाएगी। उन्होंने कुल्लू के बिजली महादेव में रोपवे बनाए जाने की बात भी कही। साथ ही मुख्यमंत्री ने लगघाटी में पर्यटनस्थल विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना का दौर है। हमें अपना बचाव भी रखना है और आगे भी बढ़ना है। हमें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशवासियों ने इस संकट के दौर में सहयोग दिया जिसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं। कुछ समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ौतरी हुई है लेकिन किसानों बागवानों की आर्थिकी को ठीक रखने के लिए बाहरी राज्यों से मजदूरों को लाना भी जरूरी था। जयराम ने कहा केंद्र में एक मजबूत नेतृत्व है जो कि बड़े निर्णय लेने में सक्षम है। इसीलिए आज सीमाओं पर हमारे वीर जवान दुश्मनों को मुंह तोड़ जबाब दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणा स्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए जिसमें बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए मगन राम डोगरा को सम्मानित किया गया जबकि लोक गायक नरेंद्र ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया।
More Stories
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होः बिनोद शर्मा
भाजपा नेता केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये-कांग्रेस
कोरोना आपदा में जनता सेवा छोड़ अपनी सेवा में लगी रही हेमन्त सरकारःकेदार हाजरा