
नयी दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर नमन करते हुए कहा वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया।
श्री मोदी ने ट्वीट किया, “भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”
श्री जावड़ेकर ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आदिवासी पराक्रम का वह प्रतीक हैं।”
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त