
पटना:- बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। विनोद कुमार सिंह को ब्रेन हेमरेज होने की खबर है। सिंह को फिलहाल पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विनोद कुमार सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से संक्रमित भी हुए थे। परिवार के लोगों का कहना है कि एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है। श्री सिंह कटिहार के प्राणपुर से भाजपा विधायक हैं। इस बार उन्हें सबसे पहले बिहार सरकार में खान मंत्री और फिर अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रीमंत्री बनाया गया। अब इसके साथ-साथ माइन्स एवं जियोलॉजी मंत्रालय का भी कार्यभार देख रहे हैं। बीते दिनों वे कोरोना से भी पीड़ित हुए थे लेकिन उससे विजय पाकर बाहर निकल गए थे। इसी बीच उनकी फिर तबीयत खराब हो गई। पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती मंत्री श्री सिंह का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जाकर हाल जाना।
बीते 28 जून को ही विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी की कोरोना संक्रमण जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन, रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रुबन अस्पताल में भर्ती करया गया है।
बता दें कि विनोद कुमार सिंह बीजेपी कोटे से मंत्री हैं। बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण राजनेता लगातार बीमार हो रहे हैं। बीते दिनों कोरोना के चलते बीजेपी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह, आरजेडी नेता राजकिशोर यादव और सीपीआई के एक बड़े नेता की मौत हो चुकी है।
More Stories
भोजपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
सुरक्षित प्रसव के लिए ठंड के मौसम में सावधान रहें गर्भवती महिलाएं, खानपान का रखें विशेष ख्याल
दीपावली में मिट्टी के दीये की रोशनी से ही घर होता है रोशन