रांची:- लंबे इंतजार के बाद वैक्सीन राजधानी पहुंच चुका है। वैक्सीनेशन के लिए राज्य भर में पिछले कई दिनों से तैयारी जोर शोर से चल रही थी। वैक्सीन आने के बाद राज्य सरकार ने 16 जनवरी से वैक्सीनेशन करने का निर्णय लिया है। लेकिन इस दिन से वैक्सीनेशन आम लोगों के लिए नहीं होगा। आम लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अभी आम लोगों के लिए वहीं पुराना उपायों जैसे मास्क, सेनिटाइजर, ग्लव्स और शारीरिक दूरी से ही बचाव करना पड़ेगा। रिम्स पीएसएम विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. देवेश कुमार ने बताया कि अभी जो वैक्सीन आई है वह सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए है। जिन्हे वैक्सीन दी जानी है उनका पहले ही डाटाबेस तैयार कर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। आम लोगों के लिए वैक्सीन में अनुमानित छह माह लग सकते है। स्वास्थ्य कर्मियों में टीका लगने के बाद दूसरे फेज में पुलिसकर्मी, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी और गंभीर रूप से बीमार मरीज, गर्भवती, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों आदि को लगाने की तैयारी है। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों की बारी आएगी। उसके बाद आम लोगों का नंबर आएगा। डा. देवेश के अनुसार इन्हीं सारी प्रक्रिया में छह माह लग सकते हैं। तब तक लोगों को पहले कि तरह ही सतर्क रहने की जरूरत है। घर से निकलते मास्क अवश्य लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करते रहे।
More Stories
शिवहर : पुरनहिया में हथियार के बल पर डेढ़ किलो चांदी की लूट मामले में छापेमारी
बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, सत्ता में बैठे हुए लोग उग्रवादियों के साथ साठ-गांठ बनाये हुए है
लखीसराय में ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल