
रांची:- पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क ही रहा है। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई हैं। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है।
वहीं अगले 5 दिनों की मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि क्योंकि झारखंड में थोड़े बादल देखने को मिले थे जिस कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई थी अब फिर पश्चिमोत्तर हवाएं शुरू हो गई है,और आसमान साफ हो गया है। जिस कारण अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। 24 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस वेस्टर्न हिमालय में सक्रिय हो जाएगी जिसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगी और न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है और झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है।
More Stories
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर फिर से बल प्रयोग, दागे गए आंसू गैस के गोले
नए उद्योग लगाने के पहले बंद होते उद्योगों को शुरू कराए राज्य सरकार-आदित्य साहू
हेमंत सरकार में उग्रवाद और नक्सली गतिविधियों का तेजी से हो रहा विस्तार-भाजपा