
गिरिडीह:- पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल फरार अभियुक्त विनोद सिंह को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विनोद की गिरफ्तारी रविवार को उसके झलवाडीह स्थित आवास से हुई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने नक्सली को सोमवार को गिरिडीह कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विनोद ने पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा है कि उसे घटना की जानकारी ही नहीं है। वह तो पुलिस की गाड़ी चलाता था। नक्सली कांड के आरोपित विनोद सिंह को खुखरा थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे झलवाडीह स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। खुखरा थाना प्रभारी शोमा उरांव व एसआइ नितिन झा ने बताया कि 14 जुलाई 2012 को कोडाडीह स्थित करिहारो जंगल में अजय महतो का दस्ता होने की सूचना थी। इसी सूचना पर पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई थी और नक्सली जर्सी आदि बरामद की गई थी। इसी घटना विनोद से भी नामजद है। इस घटना में कुल 32 लोग नामजद हैं, जबकि 40 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने करिहारो जंगल मुठभेड़ कांड में शामिल सभी फरार अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
More Stories
उपायुक्त की अध्यक्षता में जमशेदपुर एयरपोर्ट के संबंध में एरोड्राम कमिटी की बैठक
अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई, 8 दुकानों को हटाया गया
बाल तस्करी एवं बाल विवाह को रोकने के लिए राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन