
रांची:- रांची के शहर काजी मौलाना मोहम्मद मसूद फरीदी के साथ मारपीट के मामले में डोरंडा पुलिस ने आज एक आरोपी रोमी थापा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह मामले की छानबीन करने और आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि मौलाना फरीदी ने सोमवार रात डोरंडा थाने में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि शाम के साढ़े 7 बजे के करीब उनके साथ अरविंद नगर में बाइक रोक कर मारपीट की गई। उनके सर और हाथ में गंभीर चोट आई है। डोरंडा अस्पताल में उन्होंने मेडिकल जांच कराई है।
More Stories
गुमला : डायन-बिसाही के शक में कामडारा हत्याकांड को अंजाम देने वाले आठ रिश्तेदार गिरफ्तार
पुलिस से बचकर भागने के क्रम में युवक की मौत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वुशु प्रतियोगिता की शुरुआत, झारखंड की बबली ने रजत पदक हासिल किया