रांची:- अवैध तरीके से जमीन खरीद-बिक्री करने के आरोपी को राजू गोप को रांची पुलिस ने रातू के पाली से गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुरेंद्र झा को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण नौशद आलम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को कामयाबी मिली। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।
बताया गया है कि अक्टूबर में वह रांची के सीठियो टीओपी से फरार हो गया था। दरअसल अक्टूबर 2020 को उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया था। इसके बाद शाम हो जाने की वजह से उसे जेल नहीं भेजा जा सका था और उसे सीठियो टीओपी में रखा गया था। वहीं से मौक पाकर वह फरार हो गया था। उसकी फरारी के बाद से तुपुदाना थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए थे।
More Stories
नई शिक्षा नीति प्रभावी तरीके से लागू हो-विद्यार्थी परिषद
कर्जविहीन किसान ही खुशहाली की पहचान है-रामेश्वर उरांव
700 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर्स आज से जाएंगे हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित