
गुमला:- गुमला पुलिस ने कामडारा के मुरुमकेला इंदटांड़ फुटबॉल मैदान में हुई सतेश्वर सिंह की हत्या का खुलासा किया है। हत्या में मुख्य भूमिका निभाने वाले पीएलएफआई के लापुंग क्षेत्र के एरिया कमांडर कलेश्वर हजाम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए गुमला के एसपी एच पी जर्नादनन ने बताया कि 9 अगस्त को कामडारा थाना क्षेत्र के मुरुमकेला इंदटांड़ मैदान में हो रहे फुटबॉल मैच के दौरान सतेश्वर सिंह की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद एसडीपीओ बसिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया था। जिसमें हत्या को अंजाम देने वालों में पीएलएफआई का नाम सामने आया था। उसी आधार पर पुलिस ने बीते दिनों कलेश्वर हजाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कलेश्वर हजाम खूंटी के बकसपुर का रहने वाला है, जो लापुंग क्षेत्र का एरिया कमांडर है। एसपी ने बताया कि कलेश्वर हजाम ने बताया कि सतेश्वर सिंह की हत्या गलत पहचान से हो गयी। उसने पुलिस को बताया कि जलेश्वर सिंह पार्टी का विरोध करता था। वह पुलिस को झूठी खबर दे कर पार्टी के खिलाफ काम करता था। जिसकी जानकारी पार्टी सुप्रीमो को हो गयी थी। इसके बाद जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप ने जलेश्वर सिंह की हत्या का फरमान जारी किया था। जलेश्वर की हत्या के लिए उसका पहचान पत्र उपब्ध कराया गया था जिसमें वह अधेडढ़ उम्र का चंदला मोटा मुछ वाला दिख रहा था। उसने बताया कि 9 अगस्त को उसे सूचना मिली थी की मुरुमकेला स्थित इंदटांड़ मैदान में हो रहे फुटबॉल मैच में जलेश्वर सिंह बैठा हुआ है उसके बाद उसने अपने गिरोह के गोपाल होरो के अलावा पार्टी के दो तीन युवकों को पहचान पत्र के साथ मैदान भेज दिया जाहां सतेश्वर सिंह बैठा था जो जलेश्वर सिंह की तस्वीर से मिलता जुलता था। उसकी पहचान करने के बाद उसे मैदान में ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी। लेकिन बाद में उसे पता चला कि जिसकी हत्या हुई है। वह जलेश्वर सिंह नहीं सतेश्वर सिंह है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश