
नयी दिल्ली:- लॉकडाउन के बाद अब फिर से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने गति पकड़ी है जिससे इस वर्ष अक्टूबर में यशत्री वाहनों की थोक बिक्री में 14 फीसदी की और दोपहिया वाहनाें की बिक्री में 17 फीसदी की बढोतरी हुयी है।
ऑटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आज यहां जारी अक्टूबर महीने के बिक्री के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2019 के मुकाबले अक्टूबर 2020 में 14.19 फीसदी अधिक यात्री वाहनों की बिक्री हुई। अक्टूबर 2019 में 271,737 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी जबकि इस वर्ष अक्टूबर में यह बढ़कर 310,294 वाहनों पर पहुंच गयी।
इस महीने में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 16.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। इस महीने में पिछले वर्ष 1,757,180 दोपहिया के मुकाबले अक्टूबर 2020 में 2,053,814 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
सियाम के अनुसार अक्टूबर में तिपहिया वाहनों की बिक्री 60.91 प्रतिशत घटकर 26,187 वाहन रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 66,985 वाहन थी।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त