युवा दिवस पर विशेष
रांची:- राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर ऊर्जा से भरे उन युवाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है जिन्होंने देश और दुनिया में एक मिसाल कायम की है। रांची के रहने वाले युवा पर्वतारोही पंकज कुमार ने भी 6387 मीटर ऊंचे माउंट ब्लैक पीक पर तिरंगा फहरा कर मिसाल कायम की है।
महज 20 वर्ष की उम्र में पंकज कुमार ने वह कर दिखाया है जिसे करने के लिए लोग उम्र और अनुभव होने के इंतजार में बैठे रह जाते हैं। रांची के इस युवा पर्वतारोही ने हिमालय की सरस्वती रेंज की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लैक पिक पर तिरंगा फहराया है और जोहार झारखंड के आवाज को बुलंद किया।
हौसलों से भरे पंकज कुमार ने उड़ान भरने के लिए अभी से ही लक्ष्य को तय कर लिया है। पंकज का अगला लक्ष्य माउंट शिवलिंग और यूरोप का माउंट एलब्रस की चोटी पर तिरंगा फहराना है। वही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहरा कर झारखंड और देश का नाम रौशन करने की चाहत पंकज में है।
छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले पंकज के माता-पिता भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि पंकज ने कुछ नया कर दिखाया है।
शौक को सफलता की मुकाम ओर ले जाने के लिए पंकज कुमार ने हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण का बकायदा प्रशिक्षण लिया है। इनका कहना है कि झारखंड में भी रॉक क्लाइंबिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स की काफी संभावनाएं हैं, जरूरत है इसे बढ़ावा देने की।
More Stories
उपायुक्त की अध्यक्षता में जमशेदपुर एयरपोर्ट के संबंध में एरोड्राम कमिटी की बैठक
अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई, 8 दुकानों को हटाया गया
बाल तस्करी एवं बाल विवाह को रोकने के लिए राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन