
मुंबई:- विख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का आज (गुरुवार) राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका से मुंबई पहुंचा था। 90 वर्षीय पंडित जसराज का कार्डियक अरेस्ट के कारण सोमवार को न्यूजर्सी में निधन हो गया था।
मुंबई में उनका शरीर अंतिम दर्शन के लिए वर्सोवा स्थित आवास पर रखा गया। परिवार के मुताबिक, अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले की श्मशान भूमि पर किया जाएगा। पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज और उनके परिवार सहित पूरा देश पद्म विभूषण शास्त्रीय संगीत गायक के निधन से स्तब्ध है।
More Stories
मुंबई: कोरोना की चपेट में अभिनेता अर्जुन कपूर, टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव
सुशांत मामले में नौकर दीपेश सावंत गिरफ्तार
सुशांत केस ड्रग्स एंगल में बड़ा एक्शन, NCB ने सैमुअल को हिरासत में लिया, रिया के भाई को समन जारी