
पलामू:- पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर के एनएच 98 के सड़मा कॉलेज मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पाटन निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात विकास प्रजापति पिता धर्मेंद्र प्रजापति अपनी गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब की सूचना पर बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में क्रेशर चलाने वाले जेडी ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया।
ट्रैक्टर इन्हें घसीटते हुए 50 फीट दूर ले गई। ट्रैक्टर में लाइट भी नहींं था। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वे छतरपुर में विद्युत विभाग में पोल गाड़ने वाली गाड़ी चलाते थे। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
इसके बाद इसके बाद सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। मृतक का छतरपुर में नानीहाल बताया जाता है। वह अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। इधर विकास के निधन की खबर से उसके गांव में मातम का माहौल है।
More Stories
बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, सत्ता में बैठे हुए लोग उग्रवादियों के साथ साठ-गांठ बनाये हुए है
लखीसराय में ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
हथियार के साथ चार गिरफ्तार