
जम्मू:- पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नोवशेरा सेक्टर में नियत्रंण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अपराह्न करीब 12.30 बजे नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सुरक्षा बलों ने भी इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।
More Stories
जम्मू कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
महबूबा को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत ईडी का समन : तारिगामी
शोपियां में तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू