
लातेहार:- लातेहार जिले बालूमाथ थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के चतरा – रांची मुख्य मार्ग में एनएच-22 पर यह हादसा हुआ। बताया गया है कि बालूमाथ निवासी बुटन तुरी और रोशन कुमार चंदवा से बालूमाथ लौट रहे थे, इसी क्रम में मकइयाटांड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बालूमाथ पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से बालूमाथ अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद रोशन कुमार नामक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी. इधर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश