
श्रीनगर:- भारी हिमपात के कारण कई फुट बर्फ जमा होने से लगातार नौ दिनों तक बंद रहे 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक तरफा यातायात बहाल कर दिया। दक्षिण कश्मीर में शोपियां को राजौरी और जम्मू में पुंछ से जोड़ने वाली ऐतिहासिक 86 किलोमीटर लंबी मुगल रोड आज भी बंद रही।
बर्फ जमा होने और सड़क पर फिसलनभरी स्थिति के कारण इसे लगातार दसवें दिन भी बंद रखा गया। इस बीच 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की ओर केवल हल्के वाहने चले। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि कई फुट तक बर्फ जमा होने के कारण नौ दिन तक बंद रहने के बाद गुरुवार को कारगिल से श्रीनगर की ओर एक तरफा यातायात परिचालन की अनुमति दी गयी। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी राजमार्ग पर कुछ घंटों के लिये यातायात बहाल किया गया था, लेकिन इस दौरान केवल सुरक्षा बलों के वाहनों को ही अनुमति दी गयी, हालांकि कुछ ही देर बाद दयाल जोजिला में हिमस्खलन के कारण यातायात आवाजाही फिर से बंद कर दी गयी। सीमा सड़क संगठन की ओर से सेवा परिष्कृत मशीनों के जरिये बर्फ को हटाया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मीनमर्ग से भारी वाहनों के बाद सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक हल्के वाहनों को चलने की अनुमति दी गयी। इसके बाद किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं होने दी गयी। गुरुवार को शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक गगनगीर से सोनमर्ग की ओर किसी भी वाहन की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हल्के वाहनों को नागरोटा को पार करने के लिये सुबह पांच से दोपहर 12 और जाखेनी के लिये सुबह छह से दोपहर एक बजे तक का समय दिया गया। इस दौरान भारी वाहनों को जाखेनी से श्रीनगर की ओर आने की अनुमति दी गयी। उन्होंने कहा कि रात के वक्त तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे चले जाने के कारण मुगल रोड पर पीर की गली के दोनों तरफ बर्फ जम गयी है। बर्फ निकासी अभियान चलाया जा रहा, लेकिन अभी यातायात बहाल नहीं किया गया है।
More Stories
जम्मू में अल्पसंख्यकों को दी जा रही सजा: महबूबा
भारत के सबसे बड़े आइस हॉकी केंद्र को लद्दाख में स्थापित करेंगे: रिजिजू
सडक़ सुरक्षा सप्ताह: जीवन रक्षा में दिया यातायात नियमों का पालन करने का संदेश