
गिरिडीह:- गिरिडीह जिले के गावां वन प्रक्षेत्र के भीमतरी जंगल में एक तेंदुआ लोहे से बने क्लच के तार के जाल में फंस गया। जाल में फंसे इस तेंदुआ की मौत लोगों के सामने ही हो गयी। इस घटना के बाद वन विभाग ने भीमतरी गांव के ही एक व्यक्ति अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस घटना ने वन विभाग की सक्रियता की पोल भी खोलकर रख दी है।
बताया गया कि रविवार की सुबह लगभग 8 बजे जंगल में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुआ पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
रेंजर अनिल कुमार को दी। सूचना मिलने पर रेंजर ने मौके पर वनरक्षी पवन चौधरी को भेज दिया। वनरक्षी पहुंचा और पूरी विस्तृत रिपोर्ट पुनः रेंजर को दी। गिरिडीह से जाल व अन्य सामान लेकर वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तबतक तेंदुआ की मौत हो गयी। मौत के बाद रेंजर अनिल कुमार ने जांच की। जांच में यह साफ हो गया कि जंगली सूवर को पकड़ने के लिए अर्जुन राय नामक व्यक्ति ने ही बाइक क्लच के तार का फंदा लगाया था। इस फंदे में सूवर तो नहीं फंसा लेकिन तेंदुआ फंस गया और इससे ही उसकी जान चली गयी। इसके बाद अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि रेंजर ने की है।
More Stories
झारखंड में 78 नये कोरोना संक्रमित मिले, 177 डिस्चार्ज
विकास भारतीय कार्यालय में नेताजी को दी गयी श्रद्धांजलि
आजसू पार्टी का बागमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज