
चतरा:- झारखंड में चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गांधी चौक के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले के गिद्धौर निवासी देवकी साव के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
More Stories
अर्जुन मुंडा निर्माणाधीन बिरसा मुंडा म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
उड़ीसा से दिल्ली के लिए निकले किसान जत्थे को कृषिमंत्री ने किया रवाना
विधिक सेवाएं-सह-सशक्तिकरण शिविर की तैयारियों लेकर न्यायमूर्ति एचसी सी मिश्रा लिया जायजा