रांची:- झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, पेंशन एवं राजकीय सुविधाओं की मांग को लेकर राज्य के स्थापना दिवस एवं बिरसा जयंती के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने एक दिवसीय उपवास किया। राज्य के प्रत्येक जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 12 हजार झारखंड आंदोलनकारियों ने भाग लिया।
मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने बताया रांची में भगवान बिरसा मुंडाकी समाधि स्थल के पास राजू महतो के नेतृत्व में जुबेर अहमद, डॉ प्रणव कुमार बब्बू, मानव घोष दस्तीदार, डी एन राम, सतेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, जयंत कुमार खलखो, प्रवीण सहाय, सरोजिनी कच्छप, एरेन कच्छप, विनीता अल्पना खलखो, मोनिका देवी, लक्षमी पासवान, भाई गोकुल चंद, आशा कच्छप, मंजू सिंह, अजीत मिंज, रिचर्ड लकड़ा, बंदना टोप्पो, रंजीत उरांव, मुन्ना सिंह, गिरिडीह में बेरमो मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक स्थल के पास, राजकमल महतो के नेतृत्व में। कोडरमा मेहता भवन में बिरसा
मुंडा की तस्वीर के समक्ष अनिल बर्णवाल के नेतृत्व में, धनबाद के तोपचांची में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष किशोर किस्कू के नेतृत्व में लोहरदगा में शंख नदी के किनारे स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष अश्वनी कुजुर, कयूम खान एवं प्रोफेसर विनोद भगत के नेतृत्व में खूंटी में कचहरी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष मसीह प्रकाश मुंडा के नेतृत्व में। गुमला के कचहरी के पास शहीद चौक के पास गाब्रियल खाखा के नेतृत्व में, डुमरी में नावाडीह स्थित सीपी तिर्की के प्रतिमा के समक्ष। डाल्टनगंज पथ स्थित पेंशनर भवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष राशिद खान, सूर्यदेव भगत, मुरलीधर प्रसाद के नेतृत्व में, गोड्डा के मेन रोड स्थित अशोक स्तंभ शहीद स्थल के पास डॉ वीरेंद्र कुमार, सिंह के नेतृत्व में, पूर्वी सिंहभूम, बोड़ाम हाट तल्ला मैदान में निर्मल महतो की प्रतिमा के समक्ष विश्वजीत प्रमाणिक के नेतृत्व में, बोकारो में नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में पुष्पांजलि श्याम सुंदर यादव एवं धीरेन महतो के नेतृत्व में, सिमडेगा जिला में जलडेगा लीची बगईचा में बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष विनोद बड़ाईक, आनंद सिंह के नेतृत्व में, जमशेदपुर में बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष संजय लकड़ा के नेतृत्व में और हजारीबाग में बस स्टैंड के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष तुलसी करमाली के नेतृत्व के अलावा रामगढ़, सरायकेला, जामताड़ा आदि जिलों में एक दिवसीय उपवास किया गया।
More Stories
गणतंत्र दिवस पर गोरखा चौक में झंडोत्तोलन
कांग्रेस भवन में केशव महतो कमलेश ने किया झंडोत्तोलन
वर्ष 2021 नियुक्ति का वर्ष होगा, निजी क्षेत्रों में भी 75 प्रतिशत पद स्थानीय के लिए आरक्षित होगा : मुख्यमंत्री