
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हरमू रोड, रांची में भीख मांग कर जीवन-यापन कर रही दिव्यांग वृद्ध महिला को वृद्धा आश्रम में पनाह मिल गई। साथ ही उसे व्हील चेयर भी उपलब्ध करा दिया गया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने बताया कि वृद्धा को व्हील चेयर उपलब्ध करवा कर हेसाग स्थित वृद्ध आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सर्दियों के लिए गर्म कपड़ा और कंबल भी उपलब्ध करवा गया है।
ये मिली थी जानकारी…
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि
हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास वृद्ध दिव्यांग महिला घिसटने को मजबूर है, लेकिन कोई इंसान मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। उसके बेटे ने उसे इस हाल में जीने को छोड़ दिया है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को वृद्ध माता को वृद्ध आश्रय गृह में तत्काल पहुँचाने एवं उनके देख भाल की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
More Stories
कृमि दिवस के अवसर पर कृमि की दवा एल्बेंडाजोल लेना न भुलेंः- उपायुक्त
दूसरों के साथ अपने जीवन की सुरक्षा के लिए करें यातायात नियमों का पालनः- उपायुक्त
राज्यपाल ने महिला कॉलेज का किया उद्घाटन