
बांका:- डीएम सुहर्ष भगत के निर्देश पर बुधवार की सुबह एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम मनोज कुमार चौधरी, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व का मंडल कारा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस जवानों की मौजूदगी में डेढ़ घंटे तक चली इस निरीक्षण के क्रम में बांका मंडल कारा से एक भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों ने जेल पहुंचकर कैदियों से मुलाकात की। साथ ही वहां के खानपान और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल के अंदर सामानों के क्रय से संबंधित कागजातों की गहन जांच की और जेल कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
मंडल कारा की डेढ़ घंटे तक की गई जांच
एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि जेल के अंदर चार खंड के सभी वार्डों के साथ-साथ महिला वार्ड की भी जांच की गई। जेल की जांच के लिए अलग-अलग पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सभी टीम ने एक साथ बांका मंडल कारा के विभिन्न वार्डों का जांच किया। डेढ़ घंटे तक चली इस जांच के क्रम में जेल से एक भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जेल के अंदर खानपान की व्यवस्था दुरुस्त है। साथ ही सभी सामानों का सही ढंग से इस्तेमाल भी हो रहा है। हालांकि अधिकारियों के जांच के क्रम में बांका मंडल कारा में कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा।
जेल में सभी व्यवस्था ही पाई गई दुरुस्त
मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर ही बांका मंडल कारा की जांच की गई। मंडल कारा में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। हालांकि कैदियों को दी जाने वाली सुविधा को लेकर उनसे बात भी की गई। जेल में बंद कैदियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। बांका मंडल कारा में 700 से अधिक महिला व पुरुष कैदी हैं। बांका मंडल कारा के जेलर सुजीत कुमार के द्वारा कैदियों के बीच पठन-पाठन से लेकर अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है और समय-समय पर कैदियों के बीच कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
More Stories
कटिहार रेलमंडल के विभिन्न रेलखंडों पर रेल परिचालन पुनः होगा शुरू : सीपीआरओ
ओवरलोड गिट्टी लदा 13 ट्रक जब्त, 10 लाख 31 हजार जुर्माना वसूला
नालंदा में पेयजल के लिए हाहाकार, आगजनी कर सड़क जाम किया