
पटना:- बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधानमंडल दल की बैठक 15 नवंबर को होगी और उसमें नए मुख्यमंत्री के तौर पर श्री नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर राजग के चारों घटक दल के नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 15 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग के विधानमंडल दल की बैठक होगी और उसमें नेता के चयन के साथ ही अन्य सारी चीजें तय होगी।
श्री कुमार ने कहा कि बैठक में निर्णय होने के बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी गई है और उसके बाद अधिसूचना जारी हो गई है। वर्तमान में जो विधायक हैं वे अब 16वीं विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। इसलिए, आज मंत्रिमंडल की बैठक जरूरी है।
बैठक में जो भी निर्णय लिए जाएंगे और जो सिफारिश की जाएगी उसकी जानकारी बाद में मीडिया को दे दी जाएगी। मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक में 16वीं बिहार विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की जाएगी। राजग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता आर.सी.पी.सिंह, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और संजय झा मौजूद थे ।
More Stories
बिहार में कोरोना से एक और मरीज ने तोड़ा दम, संक्रमित मामले बढ़कर हुए 2,59,072
पश्चिम चंपारण में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अपराधियों ने की 2 लाख की लूट, तलाश जारी
पटना: कोर्ट के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बाइक सवार हमला कर हुए फरार