
पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। कुमार ने रविवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि श्री सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार में रक्षा, वित्त एवं विदेश मंत्री के रूप में मजबूत छाप छोड़ी है। वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने बाजार हितकारी सुधारों को बढ़ावा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1960 के दशक में श्री सिंह सेना में अधिकारी भी रहे। वर्ष 2001 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि वह भारतीय राजनीति के महान विभूति थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
More Stories
पिता किसान आंदोलन में, बेटे ने कुश्ती में जीता स्वर्ण, खेती से निकलता है पहलवानी का खर्च
अखिलेश यादव का दावा- BJP ने नहीं किया कोई बड़ा काम, सपा सरकार आने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार
सत्याग्रही किसान अब मांग पूरी होने पर ही लौटेंगे : राहुल