
रांची:- ओरमांझी में हुए हृदयविदारक घटना निर्भया को न्याय दिलाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर ज्ञापन सौपा।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि झारखंड की राजधानी राँची में दिल दहलाने वाली यह घटना घटी,जो पूरे राज्य के साथ साथ मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।राज्य में प्रतिदिन मां,बहन,बेटियां की इज्जत लूटी जा रही है।साथ ही साथ बर्बरतापूर्ण गला काट कर उसकी हत्या कर दी जा रही है।
आगे श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रशासन के चुस्त-दुरुस्त न होने कारण ओरमांझी में मासूम निर्भया की नृशंस हत्या की गई,जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय कम है।इस घटना से पूरा मानव समाज व्यथित है।आगे उन्होंने मांग किया कि प्रशासन अविलम्ब निर्भया के कटा सर ढूंढ कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्यवाई करे।साथ ही निर्भया के हत्यारो को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी दिलाने दिया जाय। इस प्रतिनिधिमंडल में आशा लकड़ा,गंगोत्री कुजूर,काजल प्रधान,अनिता वर्मा शामिल थे।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त