नयी दिल्ली:- वित्त मंत्रालय ने आज बताया कि पहली परियोजना आँध्र प्रदेश में सड़कों एवं पुलों के पुनर्निर्माण से संबंधित है। दूसरी परियोजना राज्य के ग्रामीण इलाकों में परिवहन संपर्क में सुधार से जुड़ी है।
दोनों के लिए 32.3 करोड़ डॉलर के दो ऋण एनडीबी ने मंजूर किये हैं। पहली परियोजना में 1,600 किलोमीटर राजकीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही राजकीय राजमार्ग पर पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी किया जाना है। दूसरी परियोजना में 1,400 किलोमीटर जिला सड़कों को दो लेन का बनाय जाना है और पुराने पुलों का पुनर्निर्माण किया जायेगा। अगले 20 साल की राज्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये ये परियोजनाएँ तैयार की गई हैं। केन्द्र सरकार की ओर से आर्थिक मामले विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ, आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन, सड़क एवं निर्माण विभाग के मुख्य सचिव एम.टी. कृष्ण बाबू और एनडीबी की तरफ से उसके उपाध्यक्ष जियान झू ने ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। दोनों ऋणों की अवधि 32 साल की है। इसमें पाँच साल की मोरेटोरियम अवधि भी शामिल है।
More Stories
अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से किया पराजित
अगर 5 -10 प्रतिशत भी धोनी की तरह खेल सका तो बहुत खुशी होगी : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
डेफ ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हरियाणा के इस पहलवान को मिलेगा पद्मश्री